देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा में हंगामे के बाद कथित पुलिस अत्याचार की जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने बुधवार को मल्कानगिरी जिले में आदिवासी महिलाओं पर कथित पुलिस अत्याचार की जांच अपराध शाखा से कराने की बुधवार को घोषणा की।

भुवनेश्वर, 13 जुलाई ओडिशा सरकार ने बुधवार को मल्कानगिरी जिले में आदिवासी महिलाओं पर कथित पुलिस अत्याचार की जांच अपराध शाखा से कराने की बुधवार को घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष बी. के. अरुखा के फैसले के अनुसार गृह राज्य मंत्री टी. के. बेहरा ने विधानसभा में यह घोषणा की।

इससे पहले सदन में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने हंगामा किया और इस कारण सदन की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा।

आरोप है कि आरएससी-13 गांव में सात जून की रात छापेमारी के दौरान एक अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) और उनकी टीम ने एक गर्भवती महिला, एक नाबालिग लड़की और 80 वर्षीय एक महिला समेत लोगों के साथ मारपीट की थी। पुलिस बल गांजे की अवैध खेती के सिलसिले में वहां गया था।

बेहरा ने कहा कि अपराध शाखा के तहत पुलिस महानिरीक्षक मामले की जांच करेंगे।

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्री जगन्नाथ सारका ने कहा, ‘‘अगर आरोप सही हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।’’

यह मुद्दा कांग्रेस सदस्य ताराप्रसाद बाहिनीपति ने शून्यकाल के दौरान उठाया था जिसका भाजपा के सदस्यों ने भी समर्थन किया था। इस संबंध में अध्यक्ष से फैसला लेने की मांग को लेकर दोनों पार्टियों के विपक्षी सदस्यों ने सदन में आसन के निकट आकर हंगामा किया।

चित्रकोंडा एसडीपीओ और उनकी टीम द्वारा ग्रामीणों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए, बाहिनीपति ने अध्यक्ष के समक्ष मामले के दृश्य साक्ष्य पेश किए।

कांग्रेस विधायक ने अध्यक्ष से एक समिति गठित करने की मांग की जो गांव का दौरा करेगी और मामले की जांच करेगी।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने न्यायिक जांच की मांग की जबकि पार्टी में उनके सहयोगी एस. एस. सलूजा ने इस घटना की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।

विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन मांझी ने कहा, ‘‘हम घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हैं। हम भी एक समिति द्वारा जांच की मांग करते हैं।’’

हंगामे के चलते अध्यक्ष ने शाम चार बजे तक सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित की। शाम चार बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो इसी तरह के हंगामे के चलते अरुखा ने इस मुद्दे को हल करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी