देश की खबरें | खरीफ फसलों के एमएसपी में मामूली वृद्धि किसानों के साथ अन्याय: महाराष्ट्र कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि आगामी खरीफ विपणन सत्र के लिए केंद्र द्वारा धान, दलहन और तिलहन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई वृद्धि अपर्याप्त है और यह किसानों के साथ अन्याय है।

मुंबई, 30 मई महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि आगामी खरीफ विपणन सत्र के लिए केंद्र द्वारा धान, दलहन और तिलहन के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई वृद्धि अपर्याप्त है और यह किसानों के साथ अन्याय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्षों में विभिन्न कृषि वस्तुएं के एमएसपी में की गई बढ़ोतरी संप्रग सरकार के एक दशक लंबे शासन के दौरान किसानों को मिली राशि से काफी कम है।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार (2004-2014) के दौरान एमएसपी में 120 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई थी।

सपकाल ने दावा किया कि 2014-2024 तक (मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल की अवधि है) एमएसपी में केवल 45 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

कांग्रेस नेता ने भाजपा नीत केंद्र पर हमला करते हुए कहा, "सरकार द्वारा (इस सप्ताह) घोषित एमएसपी वृद्धि किसानों के साथ अन्याय करने जैसा है।"

उन्होंने तर्क दिया, "मुद्रास्फीति के कारण किसानों को एमएसपी में बढ़ोतरी का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी