खेल की खबरें | चोटिल कार्तिक बाहर, सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में तमिलनाडु की अगुआई करेंगे विजय शंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आलराउंडर विजय शंकर आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में चोटिल दिनेश कार्तिक की जगह तमिलनाडु की अगुआई करेंगे। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने सोमवार को यह घोषणा की।

चेन्नई, 18 अक्टूबर आलराउंडर विजय शंकर आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में चोटिल दिनेश कार्तिक की जगह तमिलनाडु की अगुआई करेंगे। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने सोमवार को यह घोषणा की।

टीएनसीए की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार आदित्य गणेश को कार्तिक के विकल्प के तौर पर चुना गया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।

तमिलनाडु की चयन समिति के प्रमुख एस वासुदेवन ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमें बताया गया है कि दिनेश कार्तिक के घुटने में चोट है।’’

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक पिछले शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे।

टीम को इसके अलावा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी सेवाएं भी नहीं मिलेंगी जो इंग्लैंड दौरे के दौरान अंगुली में लगी चोट से उबर रहे हैं।

कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण यूएई में आईपीएल के दूसरे चरण से बाहर रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को तमिलनाडु की 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\