देश की खबरें | युवती की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पश्चिम शरीरा थाना अंतर्गत कोल्हुवा गांव में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कौशांबी, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पश्चिम शरीरा थाना अंतर्गत कोल्हुवा गांव में एक युवती की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी कौशांबी अभिषेक सिंह ने बताया कि इकतरफा प्रेम में पागल सुरेंद्र सिंह पटेल (25) ने स्वीकार किया कि उसने ज्योति (24) की नृशंस हत्या की थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी कैमरे आदि की सहायता से कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में सुरेंद्र सिंह पटेल (ग्राम भगवतपुर कटरी थाना पश्चिम शरीरा) का नाम प्रकाश में आया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया।

सिंह के अनुसार उसकी निशानदेही पर साक्ष्य बरामदगी के लिए उसे ग्राम भगवतपुर ले जाया गया जहां सुरेंद्र ने एक थैले में पहले से रखे तमंचे से पुलिस पर गोलीबारी कर दी और भागने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में सुरेंद्र के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा, दो खोखा तथा दो कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ज्योति से प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। ज्योति के शादी से मना करने के बाद उसने ज्योति की हत्या कर दी।

घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया गया है।

सं राजेंद्र नरेश अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू