खेल की खबरें | चोटिल मुख्य कोच द्रविड़ बैसाखियों के सहारे राजस्थान रॉयल्स के शिविर में आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक स्थानीय लीग मैच में खेलते समय चोटिल हुए भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल से पूर्व टीम के अभ्यास सत्र में बैसाखियों के सहारे पहुंचे ।

जयपुर, 13 मार्च एक स्थानीय लीग मैच में खेलते समय चोटिल हुए भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल से पूर्व टीम के अभ्यास सत्र में बैसाखियों के सहारे पहुंचे ।

टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडिल पर वीडियो साझा की है जिसमें द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर रॉयल्स के शिविर में पहुंचे और चलने के लिये बैसाखियों का सहारा लिया ।

द्रविड़ ने चोट के बावजूद सत्र में हिस्सा लिया । उन्होंने खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया और युवा खिलाड़ियों रियान पराग तथा यशस्वी जायसवाल से बात करते दिखे ।

बैसाखियां हाथ में लेकर बैइे द्रविड़ ने पूरा सत्र करीब से देखा ।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर लिखा ,‘‘ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बेंगलुरू में क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी । वह चोट से उबर रहे हैं और जयपुर में टीम से जुड़ेंगे ।’’

द्रविड़ को पिछले सप्ताह कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ ग्रुप वन डिविजन टू सेमीफाइनल में जयानगर क्रिकेटर्स के खिलाफ विजया क्रिकेट क्लब के लिये खेलते समय चोट लगी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू