विदेश की खबरें | बाइडेन की चुनावी मुहिम के तहत अमेरिका में सिखों को लुभाने के लिए पहल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडेन के प्रचार अभियान से जुड़़ी टीम ने अमेरिका में सिख समुदाय के लोगों के बीच जगह बनाने के लिए एक पहल शुरू की है तथा देश में अल्पसंख्यक धार्मिक समूहों को जेनोफोबिया (विदेशी लोगों से भय) जैसी जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है उनका समाधान निकालने का संकल्प भी लिया है।

वाशिंगटन, 28 सितंबर बाइडेन के प्रचार अभियान से जुड़़ी टीम ने अमेरिका में सिख समुदाय के लोगों के बीच जगह बनाने के लिए एक पहल शुरू की है तथा देश में अल्पसंख्यक धार्मिक समूहों को जेनोफोबिया (विदेशी लोगों से भय) जैसी जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है उनका समाधान निकालने का संकल्प भी लिया है।

अभियान का नाम है ‘सिख अमेरिकन्स फॉर बाइडेन’। बाइडेन की प्रचार अभियान टीम की ओर से कहा गया कि स्कूलों में सिख अमेरिकी युवाओं की सुरक्षा को लेकर भी उसकी योजनाएं हैं।

यह भी पढ़े | आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, अब तक 18 की मौत.

रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बाइडेन की प्रचार अभियान टीम की ओर से कहा गया, ‘‘सिख अमेरिकी लोगों को डराए धमकाए जाने की दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है। 2017 से ऐसे मामले बढ़े हैं।’’

जानीमानी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता एवं सिख अमेरिकन नेशनल लीडरशिप परिषद की सदस्य किरण कौर गिल ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस भेदभाव और डराने-धमकाने को न केवल नजअंदाज कर रखा है बल्कि इसे बढ़ावा भी दिया है।

यह भी पढ़े | मालदीव-भारत के बीच कार्गो फेरी सेवा से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती: पीएम मोदी.

सिख अमेरिकन नेशनल लीडरशिप परिषद सिख अमेरिकन्स फॉर बाइडेन की सलाहकार परिषद है।

बाइडेन की प्रचार अभियान टीम ने कहा कि सत्ता में आने पर बाइडेन प्रशासन दादागिरी के खिलाफ अतिरिक्त संघीय वित्तपोषण आवंटित करेगा।

एक अन्य नागरिक अधिकार कार्यकर्ता वालारी कौर ने कहा, ‘‘यह चुनाव अन्य चुनावों से अलग है। सिखों के पूर्वजों ने जिस भी चीज के लिए लड़ाई लड़ी, चाहे वह सम्मान हो, समानता हो या न्याय- सभी कुछ दांव पर लगा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू