जरुरी जानकारी | गुजरात में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के साथ शुरुआती समझौतों पर हस्ताक्षर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार और विभिन्न कंपनियों ने बुधवार को एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के साथ 23 समझौता ज्ञापन (एमओयू)पर दस्तखत किये। ये समझौते ‘वाइब्रेंट गुजरात’ वैश्विक शिखर सम्मेलन से पहले किये गये।

अहमदाबाद, 13 दिसंबर गुजरात सरकार और विभिन्न कंपनियों ने बुधवार को एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के साथ 23 समझौता ज्ञापन (एमओयू)पर दस्तखत किये। ये समझौते ‘वाइब्रेंट गुजरात’ वैश्विक शिखर सम्मेलन से पहले किये गये।

मंगलवार को जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इन समझौता ज्ञापनों के साथ अबतक 100 ऐसे समझौते किये जा चुके हैं। कुल मिलाकर इन समझौतों में 1.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव किये गये हैं।

दसवां द्विवार्षिक निवेशक सम्मेलन 10 से 12 जनवरी को गांधीनगर में महात्मा मंदिर में होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उम्मीद है कि एक लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए 23 समझौता ज्ञापनों से लगभग 70,000 नये रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

बुधवार को जिन शुरुआती समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये, उसके तहत, बंदरगाह और संबंधित क्षेत्रों में 27,271 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 10,100 नौकरियां सृजित होंगी।

बयान के अनुसार इसके अलावा, बिजली क्षेत्र में 45,600 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 5,500 नौकरियां सृजित होंगी, जबकि 4,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ खनिज आधारित उद्यमों में 2,000 रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

इंजीनियरिंग, वाहन और अन्य उद्योग में 13,070 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 8,150 नौकरियां सृजित होंगी।

इन समझौता ज्ञापनों पर गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, कृषि मंत्री राघवजी पटेल और उद्योग राज्यमंत्री हर्ष सांघवी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\