देश की खबरें | गोवा में एक ही पोर्टल पर मिलेगी सरकारी और निजी नौकरियों का जानकारी: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि सरकारी और निजी नौकारियों की जानकारी मुहैया कराने के लिये एक पोर्टल बनाया गया है, जिससे कोरोना वायरस महामारी के बीच राज्य के आम लोगों को मदद मिलेगी।

पणजी, 27 जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि सरकारी और निजी नौकारियों की जानकारी मुहैया कराने के लिये एक पोर्टल बनाया गया है, जिससे कोरोना वायरस महामारी के बीच राज्य के आम लोगों को मदद मिलेगी।

राज्य सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न हालात से बाहर निकलने में उद्योगपतियों और आम लोगों की मदद के लिये शुक्रवार को कई कदमों की घोषणा की, यह पोर्टल उन्हीं कदमों का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: अमित शाह और अरविंद केजरीवाल ने राधा स्वामी ब्यास में COVID-19 केयर सेंटर का जायजा लिया : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सावंत ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ''निजी प्रतिष्ठानों, सरकारी विभागों, स्वायत्त निकायों और शैक्षिक संस्थानों में नौकरियों की सूचना देने के लिये एक पोर्टल लॉन्च किया गया है।''

उन्होंने कहा कि इससे राज्य के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत लोगों को फायदा होगा।

यह भी पढ़े | प्रियंका गांधी का 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' को लेकर सरकार पर निशाना- क्या सिर्फ प्रचार से मिलेगा रोजगार.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 24 मार्च से 30 जून के तक का बिजली के बिलों के देरी से भुगतान पर लगने वाला उपकर माफ करेगी, बशर्ते 15 जुलाई तक बिजली बिल का भुगतान किया जाए।

सावंत ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने एक्रेडिटेड सोसायटी से ऋण लिया है, उन्हें अप्रैल और जून के बीच की अवधि की ईएमआई के भुगतान पर तीन महीने की मोहलत दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\