जरुरी जानकारी | जिम्बाब्वे में महंगाई 130 प्रतिशत से ऊपर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरारे (जिम्बाब्वे), 10 जून (एपी) भारी महंगाई से जूझ रहे जिम्बाब्वे के लोगों को अपने परिवारों के लिए खाने का इंतजाम करने में भारी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन-रूस युद्ध की शुरुआत के बाद से जिम्बाब्वे की मुद्रास्फीति बढ़कर 130 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

हरारे (जिम्बाब्वे), 10 जून (एपी) भारी महंगाई से जूझ रहे जिम्बाब्वे के लोगों को अपने परिवारों के लिए खाने का इंतजाम करने में भारी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन-रूस युद्ध की शुरुआत के बाद से जिम्बाब्वे की मुद्रास्फीति बढ़कर 130 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

इस बीच, देश में इंटरनेट पर यह अफवाह फैल गई कि हताश लोग अपने पैर की उंगलियों को बेच रहे हैं।

यह झूठी रिपोर्ट इतनी फैल गई कि देश के सूचना मंत्रालय के उप मंत्री काइंडनेस पारादजा ने इस महीने की शुरुआत में हरारे में रेहड़ी-पटरी वालों की जांच कर इस अफवाह को खारिज किया।

जिम्बाब्वे के सरकारी मीडिया ने इस जांच को रिकॉर्ड किया। मंत्री ने एक-एक करके व्यापारियों से अपने जूते उतार कर पैर की सभी 10 उंगलियां दिखाने को कहा।

इसके बाद सभी उंगलियां सलामत पाए जाने पर पारादजा ने उंगलियां बेचने की कहानी को एक धोखा करार दिया।

पुलिस ने यह अफवाह फैलाने के आरोप में एक रेहड़ी-पटरी वाले को गिरफ्तार किया है।

हालांकि, यह बात सच है कि जिम्बाब्वे के लोगों के लिए बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी कठिन होता जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन-रूस युद्ध की शुरुआत के बाद से जिम्बाब्वे की मुद्रास्फीति दर 66 प्रतिशत से बढ़कर 130 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\