जरुरी जानकारी | अमेरिका में मुद्रास्फीति जुलाई में तीन साल से अधिक के निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रम विभाग ने बुधवार को खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उपभोक्ता कीमतें जून के मुकाबले जुलाई में महज 0.2 प्रतिशत बढ़ीं। वहीं एक साल पहले की तुलना में जुलाई में कीमतें 2.9 प्रतिशत बढ़ीं, जबकि जून में मुद्रास्फीति दर तीन प्रतिशत थी।

श्रम विभाग ने बुधवार को खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उपभोक्ता कीमतें जून के मुकाबले जुलाई में महज 0.2 प्रतिशत बढ़ीं। वहीं एक साल पहले की तुलना में जुलाई में कीमतें 2.9 प्रतिशत बढ़ीं, जबकि जून में मुद्रास्फीति दर तीन प्रतिशत थी।

यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मार्च, 2021 के बाद से खुदरा मुद्रास्फीति में सालाना आधार पर सबसे कम बढ़ोतरी है।

मुद्रास्फीति में आई इस नरमी से नीतिगत दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों के बारे में कोई फैसला कर सकता है।

मुद्रास्फीति अमेरिकी अर्थव्यवस्था के साथ राष्ट्रपति चुनाव में भी एक अहम मुद्दा बन गई है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मूल्य वृद्धि के लिए बाइडन प्रशासन की ऊर्जा नीतियों को दोषी ठहराया है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वह जल्द ही ‘लागत कम करने और समग्र रूप से अर्थव्यवस्था को मजबूत करने’ के लिए नए प्रस्ताव पेश करेंगी।

सरकार ने कहा कि मासिक मुद्रास्फीति के आंकड़ों में लगभग सभी वृद्धि उच्च किराये की कीमतों और अन्य आवास लागत को दर्शाती है, एक प्रवृत्ति जो वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार कम हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड