जरुरी जानकारी | सूचना संरक्षण संबंधी संसदीय समिति के सुझावों से उद्योग जगत आशंकित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना संरक्षण विधेयक पर संसदीय समिति के कुछ सुझावों पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने चिंता जताते हुए कहा है कि इनके लागू होने पर व्यक्तिगत अधिकारों और कारोबार दोनों को ही क्षति पहुंचेगी।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर सूचना संरक्षण विधेयक पर संसदीय समिति के कुछ सुझावों पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने चिंता जताते हुए कहा है कि इनके लागू होने पर व्यक्तिगत अधिकारों और कारोबार दोनों को ही क्षति पहुंचेगी।

संसदीय समिति ने बृहस्पतिवार को पेश अपनी रिपोर्ट में सोशल मीडिया मंचों के नियमन के लिए सख्त प्रावधान किए जाने की अनुशंसा की है। इसके साथ ही भारत में ही सूचना का भंडारण अनिवार्य करने और उसे संवेदनशील एवं महत्त्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारी के रूप में वर्गीकृत कर पहुंच सीमित करने का भी सुझाव दिया गया है।

संसदीय समिति ने प्रस्तावित सूचना संरक्षण कानून के दायरे में निजी एवं गैर-निजी जानकारी दोनों को ही शामिल करने की संस्तुति की है। दोनों तरह की सूचना के लिए एक ही प्रशासकीय एवं नियामकीय निकाय बनाने का भी सुझाव संसदीय समिति ने दिया है।

हालांकि भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ (आईएएमएआई) इस समिति के सुझावों को लेकर आश्वस्त नहीं है। उसने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2019 में पेश किए जा चुके सूचना संरक्षण विधेयक का स्वरूप ही प्रथम दृष्टया बुनियादी तौर पर बदल गया है। विधेयक के नाम में भी अब 'व्यक्तिगत सूचना संरक्षण' की जगह 'सूचना संरक्षण' ने ले ली है।

आईएएमएआई ने अपने बयान में कहा, "सोशल मीडिया मंचों पर डाली गयी सामग्री के लिए प्रकाशक मानने और सूचना के स्थानीय भंडारण को अनिवार्य किए जाने जैसे सुझाव मूल विधेयक के स्वरूप को ही बदल सकते हैं।"

इसके साथ ही उसने कहा कि निजी सूचना संरक्षण विधेयक में गैर-निजी जानकारी को भी समाहित करना इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति के सुझावों के ठीक उलट है।

मोजिला कॉर्पोरेशन के लोक नीति सलाहकार उद्धव तिवारी ने कहा कि संसदीय समिति की नई रिपोर्ट ऐसी चिंताएं पैदा करती है कि इससे नागरिकों के अधिकारों को चोट पहुंचेगी और मुक्त इंटरनेट के लिए भी यह बुरा होगा।

इसी तरह बीएसएस-द सॉफ्टवेयर अलायंस ने भी इस रिपोर्ट को लेकर चिंता जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी