जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 68 प्रतिशत घटकर 461 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में करीब 68 प्रतिशत घटकर 460.64 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान बढ़ने से बैंक का लाभ घटा है।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में करीब 68 प्रतिशत घटकर 460.64 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान बढ़ने से बैंक का लाभ घटा है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 कीइसी तिमाही में बैंक को 1,432.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | Monalisa Bold Photo: मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के जन्मदिन पर शेयर की बेहद ही हॉट फोटो, अंदाज देख उड़ जाएंगे होश.

इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकल आधार पर आय बढ़कर 8,680.92 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 8,624.62 करोड़ रुपये थी।

बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) यानी फंसा कर्ज कुल कर्ज के अनुपात में 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 2.53 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.15 प्रतिशत था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

निरपेक्ष रूप से सकल एनपीए आलोच्य तिमाही में 5,098.95 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,199.66 करोड़ रुपये था।

हालांकि बैंक का शुद्ध एनपीए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर शुद्ध कर्ज के अनुपात में 0.86 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.23 प्रतिशत था।

हिंदुजा समूह द्वारा प्रवर्तित बैंक का फंसे कर्ज और अन्य आकस्मिक व्यय के लिये प्रावधान 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 2,258.88 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 430.62 करोड़ रुपये था।

एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 64.4 प्रतिशत घटकर 510.39 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में यह 1,432.54 करोड़ रुपये था।

बैंक की एकीकृत आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 8,682.17 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 8,624.62 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट