देश की खबरें | इंदौर में तेज बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर असर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के इंदौर में मॉनसून सक्रिय होने के बाद मंगलवार को अचानक तेज बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम की इस करवट से नगर निगम चुनाव के बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी असर पड़ा।

इंदौर, पांच जुलाई मध्यप्रदेश के इंदौर में मॉनसून सक्रिय होने के बाद मंगलवार को अचानक तेज बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम की इस करवट से नगर निगम चुनाव के बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी असर पड़ा।

चश्मदीदों ने बताया कि तेज बारिश के बाद बीआरटीएस गलियारे और अन्य मार्गों के साथ ही कई निचली बस्तियों में पानी भर गया और नगर निगम कर्मियों ने हालात से निपटने के लिए भीगते हुए मोर्चा संभाला।

उन्होंने बताया कि मतदान दल को मतदान केंद्र तक ले जा रही एक बस कीचड़ में फंस गई जिसे बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

चश्मदीदों ने बताया कि तेज बारिश से शहर के कई मतदान केंद्रों के बाहर भी पानी जमा हो गया जिसे नगर निगम कर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया,‘‘हमने मतदान केंद्रों को बारिश से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। अधिकांश केंद्रों में वॉटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं ताकि बारिश होने पर मतदाता इनके नीचे खड़े होकर कतार लगा सकें।’’

इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को भी शहर में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है जब नगर निगम चुनाव का मतदान होना है। इससे राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं।

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के 18.35 लाख मतदाता बुधवार को महापौर और 85 वॉर्डों के पार्षद चुनेंगे।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू