देश की खबरें | इंडोनेशिया ने भारत के साथ रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग को लेकर रुचि दिखाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इंडोनेशिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा की और इस दौरान दक्षिण पूर्वी एशियाई देश ने रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग करने में गहरी रुचि दिखाई।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इंडोनेशिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा की और इस दौरान दक्षिण पूर्वी एशियाई देश ने रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग करने में गहरी रुचि दिखाई।

इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन और एडमिरल त्रिपाठी के बीच हुई बैठक में रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

नौसेना प्रमुख रविवार से इंडोनेशिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और संयुक्त अभ्यास सहित रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इसमें कहा गया है कि एडमिरल त्रिपाठी ने बताया कि भारत अपनी नौसेना की उन्नति में सहायता के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का विकास कर रहा है और सजाफ्री ने इस क्षेत्र में हुई तीव्र प्रगति की सराहना की।

बयान के मुताबिक मंत्री ने ‘‘इंडोनेशिया की रक्षा प्रौद्योगिकी में सुधार के लिए मिलकर काम करने के प्रति उत्साह’’ व्यक्त किया।

मंत्रालय ने बताया कि भारत-इंडोनेशिया रक्षा संबंधों को विस्तार देने पर चर्चा की गई। इस दौरान परिचालन संबंधी भागीदारी और संयुक्त प्रशिक्षण पहल सहित समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में त्रिपाठी ने दोनों पक्षों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों को रेखांकित किया।

भारतीय नौसेना ने पिछले सप्ताह कहा था कि एडमिरल त्रिपाठी की यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को रेखांकित करती है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी