जरुरी जानकारी | इंडइंफ्राविट ने एक अरब डॉलर में किया चार सड़क परियोजनाओं का अधिग्रहण

मुंबई, 16 जून ढांचागत निवेश ट्र्स्ट इंडइंफ्राविट ने शुक्रवार को कहा कि उसने ब्रकुफील्ड एसेट मैनेजमेंट के प्रबंधन वाले कोषों से चार सड़क परियोजनाओं का अधिग्रहण करीब एक अरब डॉलर में पूरा कर लिया है।

इंडइंफ्राविट ने एक बयान में कहा कि उसने परिचालन वाली सड़क परियोजनाओं सिंहपुरी एक्सप्रेसवे, रायलसीमा एक्सप्रेसवे, मुंबई-नासिक एक्सप्रेसवे और कोसी ब्रिज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है।

हालांकि पांचवीं सड़क परियोजना गोरखपुर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का अधिग्रहण नियामकीय मंजूरियों की वजह से पूरा नहीं हो पाया है।

करीब एक अरब डॉलर का यह सौदा पूरी तरह नकद में हुआ है। इसके लिए वित्त का इंतजाम कर्ज, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों और यूनिटधारकों सीपीपी इंवेस्टमेंट्स और ओमेर्स इंफ्रास्ट्रक्चर को जार तरजीही निर्गम के जरिये किया गया।

घरेलू सड़क परियोजनाओं के मामले में यह हाल के समय में हुए सबसे बड़े अधिग्रहण में से एक है। इसके बाद इंडइंफ्राविट के पोर्टफोलियो में करीब 7,300 किलोमीटर लेन किलोमीटर की सड़कें शामिल हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)