विदेश की खबरें | अमेरिका के साथ भारत का संबंध द्विदलीय समर्थन पर आधारित : विदेश सचिव श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि अमेरिका के साथ भारत का संबंध द्विदलीय समर्थन पर आधारित है और दोनों देशों के बीच समय के साथ संबंध प्रगाढ़ होता गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में किसी की भी जीत हो द्विपक्षीय संबंधों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

लंदन, चार नवंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि अमेरिका के साथ भारत का संबंध द्विदलीय समर्थन पर आधारित है और दोनों देशों के बीच समय के साथ संबंध प्रगाढ़ होता गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में किसी की भी जीत हो द्विपक्षीय संबंधों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

यूरोप के कुछ महत्वपूर्ण देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा के लिए यूरोप के सात दिवसीय दौरे पर आए श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका का संबंध बहुत समग्र और बहुआयामी है।

यह भी पढ़े | US Election Results 2020: डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच चल रही कांटे की टक्कर, यहां पढ़िए नतीजों की बड़ी बातें.

उन्होंने ‘डीडब्ल्यू न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘अमेरिका के साथ हमारा संबंध द्विदलीय समर्थन पर आधारित है। आप कांग्रेस में देख सकते है, आप जनता के स्तर पर यह देख सकते हैं। हमारा मानना है कि हमारे संबंध समय के साथ और मजबूत हुए हैं और यह रिश्ता बहुत समग्र और बहुआयामी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम समान मूल्य और सिद्धांत साझा नहीं करते लेकिन द्विपक्षीय, क्षेत्रीय या बहुपक्षीय संबंध हो, हमारा समान रणनीतिक दृष्टिकोण है । ’’

यह भी पढ़े | कोविड-19 : पाकिस्तान में अधिक प्रतिबंध लगने की संभावना.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीबी संबंधों के बारे में एक सवाल पर श्रृंगला ने कहा कि उनके संबंध बहुत खास हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ओबामा के साथ प्रधानमंत्री मोदी का बहुत खास संबंध रहा है। लेकिन आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति (बराक) ओबामा के साथ भी करीबी संबंध था। ’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी अपने कई बयानों में साफ कर दिया है कि वह भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रणनीतिक भागीदारी का सम्मान करते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\