देश की खबरें | रूस के साथ भारत के संबंध बहुत महत्वपूर्ण: पवन कपूर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस में भारत के राजदूत पवन कपूर ने सोमवार को कहा कि रूस के साथ भारत के संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर रूस में भारत के राजदूत पवन कपूर ने सोमवार को कहा कि रूस के साथ भारत के संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।
कपूर ने कहा, "रूस के साथ भारत के संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे बीच सभी प्रकार के क्षेत्रों में वर्षों से आदान-प्रदान होता रहा है। आप 1950 और 1960 के दशक में हमारे भारी उद्योग सहयोग से अच्छी तरह वाकिफ हैं, हमने रक्षा क्षेत्र में जबरदस्त सहयोग किया है।"
वह यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसे सीआईआई ने इन्वेस्ट पंजाब के साथ मिलकर आयोजित किया था।
'भारत सरकार के मिशन प्रमुख कार्यक्रम' सत्र के दौरान अमेरिका, नीदरलैंड, तुर्की, मंगोलिया और टोगो में भारत के राजदूत भी मौजूद थे।
कपूर ने कहा कि रूसी बाजार में भारतीय व्यापार के लिए बहुत सारे नए अवसर हैं, खासकर उस देश से कई पश्चिमी कंपनियों की वापसी की पृष्ठभूमि में।
यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण कई पश्चिमी काराबोरी कंपनी मॉस्को से बाहर चली गई हैं।
बाद में, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सवालों के जवाब में कहा कि सेमीकंडक्टर पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है तथा इस बारे में अमेरिका और भारत में एक विशेष पहल देखी जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)