खेल की खबरें | भारत के प्रियांशु राजावत ने ऑरलियन्स मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रियांशु राजावत ने ओरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को यहां  आयरलैंड के न्हाट न्गुयेन को सीधे गेम में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

ओरलियंस, आठ अप्रैल भारत के प्रियांशु राजावत ने ओरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को यहां  आयरलैंड के न्हाट न्गुयेन को सीधे गेम में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

खिताबी मुकाबले में उनके सामने डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन या चीन के ली लैन शी में से किसी एक की चुनौती होगी। वह सुपर 300 विश्व टूर स्पर्धा में पहली बार फाइनल में पहुंचे है।

थॉमस कप (2022) जीतने वाली भारत की टीम का हिस्सा रहे 21 साल के राजावत ने अपने आक्रामक खेल से विश्व रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज नगुयेन को कोई मौका नहीं दिया और पुरुष एकल के एकतरफा मुकाबले में 21-12 21-9 से मात दी।

राजावत ने मैच के दौरान नेट का शानदार इस्तेमाल किया और अपने रिटर्न शॉट से न्युगेन को परेशान किया।

दोनों के बीच शुरुआत में करीबी मुकाबला हुआ लेकिन राजावत ने पहले गेम के ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद उन्होंने न्युगेन को ज्यादा मौके नहीं दिए और 17-11 की बढ़त कायम कर ली। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए उन्होंने पहले गेम को अपने नाम किया।

राजावत ने दूसरे गेम में अपने खेल के स्तर को और ऊंचा करते हुए 18-3 की बड़ी बढ़त हासिल ली। न्युगेन ने इसके बाद वापसी की कोशिश की लेकिन अंकों के फासले को पाट नहीं सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू