जरुरी जानकारी | एफटीए वार्ता के लिए भारत का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल लंदन जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता के लिए एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल लंदन जा रहा है।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता के लिए एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल लंदन जा रहा है।

सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल शेष बचे मुद्दों पर मतभेद को दूर करने की कोशिश करेगा।

गौरतलब है कि एफटीए के लिए बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार वस्तुओं, सेवाओं और उत्पत्ति के नियमों जैसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री कार्यालय ने वार्ता की प्रगति की समीक्षा की थी।

सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान बाकी बचे मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।

दोनों देशों के बीच एफटीए पर अब तक 13 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और 14वें दौर की बातचीत पिछले महीने शुरू हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड