खेल की खबरें | रौड्रिग्स की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 123 रन की पारी से भारत का विशाल स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जेमिमा रौड्रिग्स की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 123 रन की पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के मैच में बुधवार को नौ विकेट पर 337 रन बनाये ।

कोलंबो, सात मई जेमिमा रौड्रिग्स की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 123 रन की पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के मैच में बुधवार को नौ विकेट पर 337 रन बनाये ।

चौबीस वर्ष की रौड्रिग्स ने 101 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाये ।

उन्होंने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (51) के साथ पहले विकेट के लिये 99 गेंद में 88 रन की साझेदारी की । इसके बाद दीप्ति शर्मा (93) के साथ 115 गेंद में 122 रन जोड़े ।

दक्षिण अफ्रीका के लिये तेज गेंदबाज मसाबाता क्लास , एन डि क्लेर्क और स्पिनर नोंकुलुलेको एमब्लाबा ने दो दो विकेट लिये ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत की सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल (एक) जल्दी आउट हो गई । उन्हें डि क्लेर्क ने पवेलियन भेजा ।

हरलीन दयोल भी टिक नहीं सकी और उनके आउट होने पर भारत का स्कोर दो विकेट पर 18 रन था । कप्तान हरमनप्रीत कौर 28 रन बनाकर एनेरी डर्कसेन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठी ।

इसके बाद मंधाना और रौड्रिग्स ने पारी को संभाला । मंधाना ने शोल ट्रायोन की गेंद पर डीप मिडविकेट में खराब पूल शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया । रौड्रिग्स को 43वें ओवर में क्लास ने पवेलियन भेजा ।

दक्षिण अफ्रीका पहले दोनों मैच हार चुकी है । उसकी नियमित कप्तान लौरा वोल्वार्ट बीमार होने के कारण टीम से बाहर है जिनकी जगह ट्रायोन कप्तानी कर रही हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू