विदेश की खबरें | श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने की ‘नॉर्दर्न प्रॉविंस’ की यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने देश के ‘नॉर्दर्न प्रॉविंस’ की यात्रा की और विकास के लिए सहयोग बढ़ाकर एवं विस्तारित आर्थिक साझेदारी के जरिए श्रीलंकाई लोगों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्धता जताई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, तीन दिसंबर श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने देश के ‘नॉर्दर्न प्रॉविंस’ की यात्रा की और विकास के लिए सहयोग बढ़ाकर एवं विस्तारित आर्थिक साझेदारी के जरिए श्रीलंकाई लोगों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्धता जताई।

भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को एक बयान में बताया कि बागले ने श्रीलंका के नौ प्रांतों में शामिल नॉर्दर्न प्रॉविंस की 29 नवंबर से एक दिसंबर तक यात्रा की। इस दौरान उच्चायोग के अन्य वरिष्ठ राजनयिक भी उनके साथ थे।

उच्चायुक्त ने ‘हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली’ परियोजना को लागू करने की तैयारियों का आकलन करने के लिए जाफना, नैनातिवु, अनालाइतिवु और डेल्फ्ट के तीन द्वीपों का दौरा किया। भारत सरकार इन द्वीपों के निवासियों की ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुदान के जरिए इस परियोजना में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बयान में बताया गया कि इस यात्रा ने क्षेत्र के लोगों की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के अनुसार विकास सहयोग बढ़ाकर और विस्तारित आर्थिक साझेदारी के माध्यम से नॉर्दर्न प्रॉविंस सहित पूरे श्रीलंका के लोगों के विकास और कल्याण को लेकर भारत की स्थायी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

उन्होंने भारत और श्रीलंका में पारस्परिक रूप से सहमत बिंदुओं के बीच नौका सेवाओं के माध्यम से संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए जारी प्रयासों के तहत थलाईमन्नार और कांकेसंथुराई यात्री प्रतिष्ठानों का दौरा किया।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका के लोगों के लाभ के लिए भारत-श्रीलंका विकास सहयोग साझेदारी के तहत रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास के महत्व को प्रमाणित करते हुए आधुनिक रेल डिब्बों में कोलंबो से मेदावाचिया तक की यात्रा की। इन डिब्बों की आपूर्ति भारत से मिले ऋण के तहत की गई है।’’

उच्चायुक्त ने मुरुंकन महाविद्यालय में मन्नार जिले के छात्रों को 1,000 स्कूल बैग दान करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए जाफना विश्वविद्यालय में एक विशेष वित्तीय सहायता योजना भी शुरू की। इसके अलावा उन्होंने जाफना और डेल्फ्ट द्वीप समूह में 500 से अधिक परिवारों को सूखा राशन वितरित किया। जाफना क्षेत्र में 15 मछुआरा सहकारी समितियों को डीप फ्रीजर दान किए गए।

उच्चायुक्त ने श्रीलंका में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत के वीर सपूतों को जाफना स्थित भारतीय शांति रक्षा सेना (आईपीकेएफ) के स्मारक पर एक दिसंबर को श्रद्धांजलि दी।

आईपीकेएफ का गठन 1987 के भारत-श्रीलंका समझौते के तहत किया गया था, जिसका उद्देश्य ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ (एलटीटीई) जैसे समूहों और श्रीलंकाई सेना के बीच देश में गृह युद्ध को समाप्त करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\