जरुरी जानकारी | इस दशक में भारत की वृद्धि दर सात प्रतिशत से अधिक रहेगी : सीईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने बुधवार को कहा कि भारत इस दशक में सात प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने बुधवार को कहा कि भारत इस दशक में सात प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत है।

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक रहेगी। हालांकि, अगले वित्त वर्ष में यह घटकर 6.5 से 7 प्रतिशत रह जाएगी।

आर्थिक समीक्षा 2020-21 में चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक समीक्षा जनवरी में जारी की गई थी।

सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘यदि आप वास्तविक आंकड़ों को देखें, तो वी आकार (गिरावट के बाद तीव्र वृद्धि) के सुधार तथा तिमाही वद्धि के रुख से यह स्थापित होता है कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है। हमने जो सुधार किए हैं, आपूर्ति पक्ष के उपाय किए हैं, उनसे न केवल इस साल बल्कि आगे भी मजबूत वद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि यह दशक भारत का समावेशी वृद्धि का दशक होगा। अगले वित्त वर्ष 2022-23 में हमारा वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। उसके बाद सुधारों की वजह से वृद्धि दर और रफ्तार पकड़ेगी। मेरा अनुमान है कि औसतन इस दशक में वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहेगी।’’

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि सरकार पूंजीगत व्यय पर भी ध्यान दे रही है। इसका व्यापक प्रभाव होता है।

आम बजट 2021-22 में पूंजीगत व्यय 5.54 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह 2020-21 के बजट अनुमान से 34.5 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े