जरुरी जानकारी | भारत में फ्रेंचाइज उद्योग के पांच साल में 140-150 अरब डॉलर का होने की संभावना : फ्रेंचाइज इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में फ्रेंचाइज कारोबार के अगले पांच साल में 140-150 अरब डॉलर का होने की संभावना है। फ्रेंचाइज इंडिया ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारत में फ्रेंचाइज कारोबार के अगले पांच साल में 140-150 अरब डॉलर का होने की संभावना है। फ्रेंचाइज इंडिया ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

रिपोर्ट ‘फ्रेंकास्ट व्हाइटपेपर ऑन फ्रेंचाइज फोरकास्ट 2023-24’ के अनुसार, भारत का फ्रेंचाइज उद्योग लगभग 800 अरब रुपये का है और इसके आगामी वर्षों में सालाना आधार पर 30-35 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फ्रेंचाइज बाजार है। पांच साल बाद फ्रेंचाइज उद्योग के 140-150 अरब डॉलर का होने की संभावना है।

भारत में इस समय सभी क्षेत्रों में लगभग 4,600 सक्रिय फ्रेंचाइजर हैं, जो लगभग दो लाख दुकानें संचालित कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 300 से ज्यादा कंपनियां हर साल फ्रेंचाइजिंग शुरू कर रही हैं और कुल फ्रेंचाइजी में से 53 प्रतिशत बहु-इकाई वाली फ्रेंचाइजी हैं।

हालांकि, भारतीय फ्रेंचाइज बाजार अभी भी शुरुआती चरण में है, लेकिन उद्योग का राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग दो प्रतिशत योगदान है और इसने 10 लाख नौकरियां पैदा की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\