देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बनेगा भारत का पहला ‘टायर पार्क’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भारत का पहला ‘टायर पार्क’ बनेगा, जहां बेकार हो चुके टायरों और उसके खराब हिस्सों से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कोलकाता, 31 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में भारत का पहला ‘टायर पार्क’ बनेगा, जहां बेकार हो चुके टायरों और उसके खराब हिस्सों से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
एक अधिकारी ने इसे एक अद्भुत अवधारणा करार दिया है और कहा है कि इस तरह का पार्क देश में कहीं भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस अवधारण के पीछे का मुख्य विचार यह है कि कचरे को कैसे कला में तब्दील किया जा सकता है।
यह भी पढ़े | सोमनाथ के पुनर्निमाण से सरदार पटेल ने जो यज्ञ शुरू किया, उसका विस्तार अयोध्या में दिखा- पीएम मोदी.
पश्चिम बंगाल परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजनवीर कपूर ने बताया, ‘‘ किसी भी रद्दी सामान को कचरा नहीं कहा जा सकता है। इसका दोबारा इस्तेमाल हो सकता है और इसे कला का रूप दिया जा सकता है। पश्चिम बंगाल परिवहन निगम जल्द टायर पार्क शुरू करेगा।’’
उन्होंने बताया कि कई बस डिपो मे इस्तेमाल से हटाए गए टायरों पर दोबारा काम किया गया और इसे डब्ल्यूटीसी की टीम ने उन्हें रंग-बिरंगे आकार में बदला है।
कपूर ने बताया कि यह टायर पार्क एस्प्लानेड क्षेत्र में खुलेगा और यहां एक छोटा कैफे भी होगा और जहां लोग बैठकर आराम कर सकते हैं और टायर से बनी कलाकृतियों को देखकर आनंद उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही इसके शुभरांभ की तारीख की घोषणा होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)