जरुरी जानकारी | देश की पहली छत पर लगी ‘पोर्टेबल’ सौर प्रणाली का गांधीनगर में उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गांधीनगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर परिसर में सोमवार को छतों पर लगायी गयी सौर परियोजना का उद्घाटन किया गया। यह देश की पहली ‘पोर्टेबल’ यानी आसानी से कहीं भी ले जाने में सुलभ छत पर लगी सौर परियोजना है।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल गुजरात के गांधीनगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर परिसर में सोमवार को छतों पर लगायी गयी सौर परियोजना का उद्घाटन किया गया। यह देश की पहली ‘पोर्टेबल’ यानी आसानी से कहीं भी ले जाने में सुलभ छत पर लगी सौर परियोजना है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मंदिर परिसर में 10 फोटो वोल्टिक (पीवी) पोर्ट सिस्टम की स्थापना में जर्मन विकास एजेंसी डॉयचे गेसेलशाफ्ट फर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) ने सहायता उपलब्ध करायी है।

यह प्रणाली पूरे देश में अक्षय ऊर्जा शहरों को विकसित करने के केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की पहल के तहत स्थापित की गयी है।

बयान के अनुसार, ‘‘यह देश की पहली ‘पोर्टेबल’ छतों पर लगायी जाने वाली सौर परियोजना है। इसका उद्घाटन गांधीनगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर परिसर में किया गया।’’

पीवी पोर्ट का विनिर्माण दिल्ली के सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लि. ने किया है। कंपनी ‘मेक इन इंडिया’ के तहत एलईडी, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और ईवी चार्जिंग उपकरण जैसे उत्पादों का विनिर्माण करती है।

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स ने गांधीनगर में स्थापित किए जाने वाले 40 फोटो वोल्टिक पोर्ट सिस्टम में से पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी, जीएसपीसी भवन, इंद्रोदा पार्क, निफ्ट, आर्य भवन और अन्य स्थानों पर 30 से अधिक सिस्टम पहले ही स्थापित कर दिये हैं।

पीवी पोर्ट सिस्टम लागत के हिसाब से काफी सस्ता है। इसके रखरखाव की लागत काफी कम है। यह 25 से 30 साल तक चलता है और इसे आसानी से स्थापित किया जा सकता है तथा यह भारतीय जलवायु के हिसाब से पूरी तरह से उपयुक्त है।

यह सौर संयंत्र पूरी तरह से स्वयं की खपत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इससे उत्पन्न बिजली को ग्रिड में नहीं भेजा जाएगा।

परंपरागत पीवी प्रणाली के उलट फोटोवोल्टिक पोर्ट के तहत पैनल के नीचे की जगह का उपयोग किया जा सकता है। प्रत्येक प्रणाली से बिजली बिल के रूप में सालाना औसतन 24,000 रुपये की बचत होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी