जरुरी जानकारी | भारत का निर्यात अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब डॉलर: सरकारी आंकड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का निर्यात इस साल अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर भारत का निर्यात इस साल अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2022 में यह 31.6 अरब अमेरिकी डॉलर था।

समीक्षाधीन महीन में आयात भी बढ़कर 65.03 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 57.91 अरब अमेरिकी डॉलर था।

देश का व्यापार घाटा अक्टूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इन सात महीने में आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर में व्यापार संख्या वृद्धि के संकेत दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी