खेल की खबरें | भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने नेपाल को टी20 श्रृंखला में 3.0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में नेपाल को 92 रन से हराकर श्रृंखला 3 . 0 से जीत ली ।

भिवानी, छह मार्च भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में नेपाल को 92 रन से हराकर श्रृंखला 3 . 0 से जीत ली ।

भारत ने पहला मैच 152 रन से और दूसरा 153 रन से जीता था ।

तीसरे मैच में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाये । सलामी बल्लेबाज योगेंद्र भदौरिया ने 42 गेंद में 76 रन की पारी खेली ।

जवाब में नेपाल की टीम 17 ओवर में 106 रन पर आउट हो गई ।

भारतीय टीम को जीत के साथ डेढ लाख रूपये ईनाम के तौर पर मिले जबकि नेपाल को 85000 रूपये मिले ।

इस श्रृंखला का आयोजन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने किया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now