खेल की खबरें | एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 के शुरूआती मुकाबले में न्यूजीलैंड, स्पेन की मेजबानी करेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के नये सत्र की शुरूआत न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ करेगी जिसकी घोषणा विश्व संचालन संस्था (एफआईएच) ने गुरूवार को टूर्नामेंट के चौथे चरण का कार्यक्रम जारी करने के साथ की।

भुवनेश्वर, 24 मार्च भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के नये सत्र की शुरूआत न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ करेगी जिसकी घोषणा विश्व संचालन संस्था (एफआईएच) ने गुरूवार को टूर्नामेंट के चौथे चरण का कार्यक्रम जारी करने के साथ की।

भारत इस साल के अंत में 28 अक्टूबर और छह नवंबर के बीच टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबलों में न्यूजीलैंड और स्पेन की मेजबानी करेगा।

भारत पहले मैच में 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जिसके बाद दूसरा मैच 30 अक्टूबर को स्पेन के खिलाफ होगा।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ अपना ‘रिटर्न लेग’ मैच क्रमश: चार और छह अक्टूबर को खेलेगी।

इस बीच में न्यूजीलैंड और स्पेन दोनों एक दूसरे के खिलाफ 29 अक्टूबर और पांच नवंबर को दो मैच भी खेलेंगे।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘‘2022-23 प्रो लीग का आज जारी कार्यक्रम देखना दिलचस्पी भरा रहा। जहां तक हमारे ड्रा का संबंध है तो इसमें काफी अंतर है और इससे हमें 2023 विश्व कप से पहले अभ्यास का मौका भी मिलेगा। ’’

अगले साल मार्च में भारत घरेलू धरती पर जर्मनी और आस्ट्रेलिया से खेलेगा।

भारत का सामना 10 मार्च को जर्मनी से होगा और एक दिन के ब्रेक के बाद आस्ट्रेलिया से ‘दो मैचों’ के मुकाबले के पहले मैच में भिड़ेगा।

जर्मनी और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों के मुकाबले का दूसरा मैच क्रमश: 13 और 15 मार्च को होगा।

जर्मनी और आस्ट्रेलिया भी एक दूसरे के खिलाफ अपने एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले भारत में खेलेंगे।

यह व्यस्त ओलंपिक चक्र दिखता है जिसमें भारत यूरोप दौरे पर मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम (26 मई और दो जून), ब्रिटेन (27 मई और तीन जून), नीदरलैंड (सात और 10 जून) और अर्जेंटीना (आठ और 11 जून) से भिड़ेगा।

रीड ने एफआईएच की प्रशंसा की क्योंकि उसने यात्रा को कम करने का प्रयास किया है जिससे भारतीय कोच ने नये कार्यक्रम को लीग के लिये अच्छा करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी