खेल की खबरें | अर्जेंटीना के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मैच में भी प्रयोग जारी रखेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में अपनी दूसरी हार झेलने के बावजूद इस साल के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए अर्जेंटीना के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले दो मैचों में भी प्रयोग जारी रखने और अपनी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को आजमाने की कोशिश करेगा।

भुवनेश्वर, 18 मार्च भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में अपनी दूसरी हार झेलने के बावजूद इस साल के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए अर्जेंटीना के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले दो मैचों में भी प्रयोग जारी रखने और अपनी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को आजमाने की कोशिश करेगा।

भारत 27 फरवरी को यहां कलिंग स्टेडियम में दूसरे चरण के मैच में स्पेन से 3-5 से हार गया था जो उसकी एफआईएच प्रो लीग में दूसरी हार है। तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत को पहली हार पिछले महीने फ्रांस (2-5) से मिली थी।

भारत इसके बावजूद अभी छह मैचों में 12 अंकों के साथ अंकतालिका में नीदरलैंड (16 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर है।

भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों से पहले टीम को मजबूत बनाने के लिए अपने रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देना जारी रखा है। एशियाई खेल पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये क्वालीफायर भी हैं।

एफआईएच जूनियर विश्व कप टीम के सदस्य मिडफील्डर मोइरंगथेम रबिचंद्र सिंह दुनिया की छठे नंबर की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ पदार्पण करेंगे। ओलंपिक पदक विजेता स्ट्राइकर गुरजंत सिंह भी चोट से उबरकर वापसी करेंगे।

भारत ने स्पेन के खिलाफ खेलने वाली टीम में कुछ बदलाव किये हैं। गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने सूरज करकेरा की जगह ली है, जबकि अमित रोहिदास और जुगराज सिंह ने रक्षापंक्ति में मंदीप मोर और दीपसन टिर्की की जगह ली है।

मध्यपंक्ति में जसकरण सिंह और अक्षदीप सिंह ने सुमित और रबिचंद्र के लिए जगह बनायी। भारतीय टीम प्रबंधन ने हालांकि युवा स्ट्राइकर अभिषेक और सुखजीत सिंह तथा ड्रैग-फ्लिकर जुगराज सिंह पर भरोसा बनाये रखा है।

यही नहीं भारतीय टीम प्रबंधन ने इन मैचों के लिये मनप्रीत सिंह के स्थान पर अमित रोहिदास को कप्तान और मंदीप सिंह को उप कप्तान नियुक्त किया है।

जहां तक अर्जेंटीना की बात है तो वह चार मैचों में नौ अंक लेकर छठे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल