विदेश की खबरें | भारतवंशियों ने बाइडन, हैरिस के प्रशासन की शुरूआत का जश्न मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रशासन की शुरूआत होने का जश्न मना रहे भारतवंशियों ने इसे एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया है।

वाशिंगटन, 21 जनवरी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रशासन की शुरूआत होने का जश्न मना रहे भारतवंशियों ने इसे एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया है।

बाइडन ने बुधवार को राष्ट्रपति के रूप में जबकि कमला देवी हैरिस ने उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

हैरिस (56) ने देश की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया। पूर्व सीनेटर ने बाइडन (78) से ठीक पहले शपथ ली थी।

इंडियाना के एक सामुदायिक नेता और उद्यमी गुरिंदर सिंह खालसा ने बुधवार को कहा, ‘‘कई कारणों से यह एक ऐतिहासिक क्षण है: हैरिस पहली अश्वेत और भारतीय विरासत वाली महिला हैं।’’

एक रिपब्लिकन, खालसा ने कहा कि नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार दुनियाभर में लोकलुभावन सरकारों के अंत की शुरुआत का संकेत देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र कायम रहा। डोनाल्ड ट्रंप जैसे राष्ट्रपति का चुनाव करने से पहले अमेरिकी कई बार सोचेंगे। अमेरिकी कभी भी इस गलती को नहीं दोहराएंगे।’’

कैलिफोर्निया से भारतीय-अमेरिकी अजय जैन भूटोरिया ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला देवी हैरिस के साथ अपने देश और दुनिया के वास्ते बहुत उत्साहित और आशान्वित हूं। मुझे चुनाव अभियान में राष्ट्रपति बाइडन के साथ समय बिताने का सम्मान मिला था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\