खेल की खबरें | भारतीय पहलवान तनु और प्रिया बने कैडेट विश्व चैम्पियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की युवा पहलवान तनु और प्रिया विश्व चैम्पियन बन गए जिन्होंने कैडेट विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता ।

बुडापेस्ट, 23 जुलाई भारत की युवा पहलवान तनु और प्रिया विश्व चैम्पियन बन गए जिन्होंने कैडेट विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता ।

तनु ने कल देर रात हुए मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाते हुए 43 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया । उसने फाइनल में बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात दी ।

प्रिया ने 73 किलोवर्ग में बेलारूस की सेनिया पाटापोविच को 5 . 0 से हराकर खिताब जीता ।

अमन गुलिया (48 किलो) और सागर जगलान (80 किलो) ने पुरूष वर्ग में खिताब जीते । भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट में टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की ।

वर्षा ने 65 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता ।

भारत 147 अंक लेकर अमेरिका (143) और रूस (140) से आगे रहा ।

भारत की कोमल शनिवार को विश्व खिताब की दौड़ में होगी जिसने बेलारूस की स्वियातलाना कातेंका को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर 46 किलो के फाइनल में प्रवेश किया । उनका सामना अजरबैजान की रूजाना मामादोवा से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड