Tokyo Olympics 2021: वंदना की हैट्रिक से जीती भारतीय महिला हॉकी टीम, क्वार्टर फाइनल की उम्मीदें कायम

स्ट्राइकर वंदना कटारिया की ऐतिहासिक हैट्रिक के दम पर भारत ने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में निचली रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को 4 . 3 से हराकर तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है . वंदना ने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किया .

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Photo Credits: Wikimedia Commons)

तोक्यो, 31 जुलाई : स्ट्राइकर वंदना कटारिया की ऐतिहासिक हैट्रिक के दम पर भारत ने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में निचली रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को 4 . 3 से हराकर तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है . वंदना ने चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किया . वह ओलंपिक के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई . नेहा गोयल ने 32वें मिनट में एक गोल दागा . दक्षिण अफ्रीका के लिये टेरिन ग्लस्बी (15वां), कप्तान एरिन हंटर (30वां) और मेरिजेन मराइस (39वां मिनट) ने गोल दागे . भारत ने ग्रुप चरण में पहले तीन मैच हारने के बाद आखिरी दो मैचों में जीत दर्ज की . भारतीय खेमे को अब दुआ करनी होगी कि ब्रिटेन ग्रुप ए के आखिरी पूल मैच में आयरलैंड को हरा दे या ड्रॉ खेले . हर पूल से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण खेलेंगी .

भारत को स्पर्धा में बने रहने के लिये हर हालत में यह मैच जीतना था . भारतीयों ने पहले मिनट से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया . मैच के पहले दो मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर का खराब फॉर्म जारी रहा .

भारत का खाना चौथे मिनट में वंदना ने खोला . दाहिने फ्लैंक से नवनीत कौर के बनाये मूव पर करीब से गेंद लेकर उन्होंने यह गोल किया .इसके बाद भी भारतीयों ने दबाव बनाये रखा और दक्षिण अफ्रीका के गोल पर कई हमले बोले . पहले क्वार्टर के आखिरी पलों में हालांकि ग्लास्बी के गोल पर दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी की . यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics: डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर पहुंची फाइनल में, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

दूसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में वंदना ने फिर भारत को बढत दिलाई और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया . भारत को इस क्वार्टर में तीन मौके और मिले लेकिन गोल नहीं हो सका . पहले क्वार्टर की ही तरह भारत ने हाफ टाइम से ठीक पहले बढत गंवा दी . हंटर ने अपनी टीम कोमिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल किया . दूसरे हाफ में नेहा ने दूसरे ही मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर लिये गए वेरिएशन पर गोल दागा . एक बार फिर मराइस के गोल पर दक्षिण अफीका ने बराबरी की. भारत के लिये चौथा गोल 49वें मिनटमें वंदना ने किया .

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\