खेल की खबरें | ब्रिटेन के खिलाफ मौके बनाने और भुनाने होंगे भारतीय महिला हॉकी टीम को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को यदि तोक्यो ओलंपिक के अगले मैच में बुधवार को यहां मौजूदा चैंपियन ब्रिटेन को हराना है तो उसे मौके बनाने होंगे और उन्हें अच्छी तरह से भुनाना होगा।

तोक्यो, 27 जुलाई अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को यदि तोक्यो ओलंपिक के अगले मैच में बुधवार को यहां मौजूदा चैंपियन ब्रिटेन को हराना है तो उसे मौके बनाने होंगे और उन्हें अच्छी तरह से भुनाना होगा।

विश्व में नंबर एक नीदरलैंड से 1-5 की करारी हार झेलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पूल ए के अपने अगले मैच में तीसरे नंबर के जर्मनी के खिलाफ अपने खेल में कुछ सुधार किया लेकिन फिर भी उन्हें 0-2 से हार झेलनी पड़ी।

भारत ने जर्मनी के खिलाफ गोल करने के मौके बनाये लेकिन अग्रिम पंक्ति में पैनापन नहीं दिखा। एक अवसर पर वंदना कटारिया का शॉट गोलपोस्ट से भी टकराया था। टीम को सबसे अधिक नुकसान पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल नहीं कर पाने से हुआ था।

जर्मनी के खिलाफ प्रदर्शन से रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम की थोड़ी उम्मीदें बंधी होंगी क्योंकि उसने आखिर तक अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती दी।

पहले दोनों मैच गंवाने से भारतीय महिला छह टीमों के पूल एक में सबसे निचले स्थान पर है। नीदरलैंड शीर्ष पर है। उसके बाद जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है।

आयरलैंड ने दो मैचों में एक जीत दर्ज की है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने दोनों मैच गंवाये हैं लेकिन अफ्रीकी टीम गोल अंतर में आगे है।

अभी प्रत्येक टीम के तीन – तीन मैच बचे हैं। प्रत्येक पूल से चार टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।

भारतीय कोच सोर्ड मारिन ने भी माना कि टीम में सुधार हुआ है लेकिन उन्होंने कहा कि यदि टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी है तो इसे जारी रखना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कल (जर्मनी के खिलाफ) अपने पिछले मैच की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया। प्रत्येक मैच से खेल में सुधार हुआ और हम इसी पर ध्यान दे रहे हैं।’’

मारिन ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पेनल्टी स्ट्रोक चूक गये लेकिन मुझे खुशी है कि हमने गोल करने के कई मौके बनाये जो कि सकारात्मक संकेत है। हमने जर्मनी को दबाव में रखा। ’’

विश्व में 11वें नंबर का भारत अब भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना सकता है लेकिन इसके लिये उसे सातवें नंबर के आयरलैंड और 16वें नंबर के दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा।

भारतीय टीम यदि अपनी क्षमता से खेलती है और मौकों को भुनाती है तो वह विश्व में पांचवें नंबर के ग्रेट ब्रिटेन को भी हरा सकती है जिसका प्रदर्शन अभी तक मौजूदा चैंपियन जैसा नहीं रहा। उसने दो मैचों में एक जीता है तो एक में उसे हार मिली।

ब्रिटेन की टीम जर्मनी से 1-2 से हार गयी थी लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका को 4-1 से पराजित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी