FIH Women Pro League 2024: एफआईएच विमेंस प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से दी शिकस्त

वंदना कटारिया के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को 1-0 से हराकर उलटफेर करने में सफल रही.

Indian women's hockey team (Photo Credit: @DilipTirkey)

IND Beat AUS, FIH Women Pro League 2024: राउरकेला, 17 फरवरी वंदना कटारिया के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को 1-0 से हराकर उलटफेर करने में सफल रही. विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज टीम की रक्षापंक्ति ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की अग्रिम पंक्ति को गोल करने का मौका नहीं दिया. यह भी पढ़ें: ज्योति याराजी ने जीता स्वर्ण पदक, महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

वंदना ने 34वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई जो मैच के आखिर तक बरकरार रहा. मौजूदा एफआईएच प्रो लीग में टीम की यह सात मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है.

इस जीत के साथ ही भारत ने इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में ऑस्ट्रेलिया से मिली 0-3 की हार की टीस को कुछ हद तक कम किया. भारतीय टीम को घरेलू चरण के अपने आखिरी मैच में रविवार को अमेरिका से भिड़ना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब