खेल की खबरें | भारतीय महिला फुटबॉल टीम मिस्र की चुनौती के लिए तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम इस साल की शुरुआत में एशियाई कप की निराशा के बाद पहली बार मैदान पर उतरेगी जब बुधवार को यहां निचली रैंकिंग वाली मिस्र की टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।

जारका (जॉर्डन), चार अप्रैल भारतीय महिला फुटबॉल टीम इस साल की शुरुआत में एशियाई कप की निराशा के बाद पहली बार मैदान पर उतरेगी जब बुधवार को यहां निचली रैंकिंग वाली मिस्र की टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।

भारत की मेजबानी में जनवरी-फरवरी में हुए एएफसी एशियाई कप के ग्रुप चरण से राष्ट्रीय टीम को हटने को बाध्य होना पड़ा था जब मुंबई में अपने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद वह टीम टूर्नामेंट में उतने की स्थिति में नहीं थी।

एशियाई कप के बाद दुनिया की 95वीं नंबर की टीम मिस्र के खिलाफ प्रिंस मोहम्मद स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के साथ भारतीय टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी। टीम को एशियाई कप के जरिए 2023 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद थी।

भारतीय टीम की विश्व रैंकिंग अभी 59 है।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनरबी का मानना है कि ब्रेक के बाद टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण होगा।

डेनरबी ने कहा, ‘‘मिस्र के खिलाफ मुकाबला अच्छा होगा और सभी लड़कियां एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों का हम काफी सम्मान करते हैं लेकिन इससे किसी भी मुकाबले में हमारा रवैया नहीं बदलेगा। हम हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना और जीतना चाहते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत