Anju In Pakistan: पाकिस्तान जाने वाली भारतीय महिला अंजू के पिता का दावा, कहा- वह ‘सनकी’ है

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने फेसबुक मित्र से मिलने गई विवाहित भारतीय महिला अंजू के पिता ने दावा किया कि वह ‘‘मानसिक रूप से परेशान और सनकी’’ है, और यह भी विश्वास जताया कि उसका कोई प्रेम प्रसंग नहीं चल रहा है.

(Photo Credit : Twitter)

(फाइल फोटो के साथ)

ग्वालियर, 24 जुलाई: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने फेसबुक मित्र से मिलने गई विवाहित भारतीय महिला अंजू के पिता ने दावा किया कि वह ‘‘मानसिक रूप से परेशान और सनकी’’ है, और यह भी विश्वास जताया कि उसका कोई प्रेम प्रसंग नहीं चल रहा है. अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने ग्वालियर जिले के टेकनपुर शहर के पास बौना गांव में संवाददाताओं से कहा, “मुझे इसके बारे में कल ही पता चला. मेरे बेटे ने मुझे बताया कि दीदी वहां (पाकिस्तान) गई हैं लेकिन मुझे इसके बारे में पता नहीं है. यह भी पढ़ें: New IND-PAK Love Story: प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान चली गई भारत की अंजू, लेकिन सीमा हैदर की तरह नहीं किया ये काम

उसकी करीब 20 साल पहले शादी हुई थी और वह भिवाड़ी (राजस्थान के अलवर जिले में) चली गयी थी जिसके बाद से मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं है. मेरा घर खाली रहने के कारण अभी मैं यहीं रह रहा हूं. मैं समय-समय पर (हरियाणा के फरीदाबाद से) यहां आता रहता हूं.” उन्होंने दावा किया, “वह टेकनपुर नहीं आई क्योंकि मैंने उसे कभी बुलाया नहीं था. वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है.”

उन्होंने बताया कि जब वह तीन साल की थी तब से वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने मामा के साथ रह रही है. प्रसाद ने कहा, “यह उसकी ओर से गलत है कि वह किसी को बताए बिना पाकिस्तान चली गई. उसके दो बच्चे हैं और दोनों अपने पिता के साथ हैं। मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है. मुझे नहीं पता कि वह कब पाकिस्तान गयी.’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘ मेरा दामाद बहुत ही सरल व्यक्ति है जबकि बेटी सनकी है.’’

उन्होंने कहा कि हालांकि, ‘‘ मेरी बेटी का अपने दोस्त के साथ प्रेम संबंध नहीं होगा. वह कभी इन सब में नहीं पड़ेगी. वह आजाद स्वभाव की है और वह किसी भी पुरुष के प्यार में नहीं पड़ेगी. इसकी मैं गारंटी दे सकता हूं.’’

उन्होंने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ी है और किसी कंपनी में नौकरी करती है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसे उसके सनकी स्वभाव के कारण छोड़ दिया क्योंकि वह इससे बाहर नहीं आ पा रही थी.’’ डबरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) विवेक कुमार शर्मा ने कहा, “हमें इस मामले के बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला. हमने सुना है कि वह वैध वीजा पर वहां गई है. वह कई साल पहले इस क्षेत्र को छोड़ चुकी है.”

अंजू के पाकिस्तानी मित्र नसरुल्ला ने सोमवार को कहा कि उससे मिलने आयी भारतीय मित्र 20 अगस्त को वीजा समाप्त होने पर भारत लौट आएगी. उन्होंने उनके बीच किसी भी प्रेम संबंध की खबरों को खारिज कर दिया.

नसरुल्ला (29) ने कहा कि उनकी 34 वर्षीय अंजू से शादी करने की कोई योजना नहीं है। अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई और राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहती है। नसरुल्ला और अंजू 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट