Indian woman injured in Israel: हमास के रॉकेट हमले में भारतीय महिला जख्मी, आतंकियों को करारा जवाब दे रहा इजराइल

फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास की ओर से किए गए ताबड़तोड़ रॉकेट हमलों में इज़राइली शहर अश्कलोन में नर्स के तौर पर काम करने वाली एक भारतीय महिला जख्मी हो गई है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

(Photo : X)

यरुशलम/कोट्टयम/कन्नूर (केरल),9 अक्टूबर : फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास की ओर से किए गए ताबड़तोड़ रॉकेट हमलों में इज़राइली शहर अश्कलोन में नर्स के तौर पर काम करने वाली एक भारतीय महिला जख्मी हो गई है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि महिला की पहचान केरल की शीजा आनंद के तौर पर हुई है और वह शनिवार को हुए हमले में जख्मी हो गई थीं तथा उनका नज़दीकी अस्पताल में तत्काल इलाज किया गया. उन्होंने बताया कि महिला को बाद में दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और उनकी हालत स्थिर है.

वह केरल में कन्नूर जिले के पय्यावूर की रहने वाली हैं। उनके परिवार ने बताया कि जब वह शनिवार को अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं तभी मिसाइल हमले में जख्मी हो गईं. भारतीय मिशन ने मदद के लिए उनसे संपर्क किया है और वह केरल के कन्नूर जिले में रहने वाले उनके परिवार के संपर्क में भी हैं. दूतावास के एक सूत्र ने बताया, “ उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है और हम सुश्री शीजा और उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं.” सूत्रों ने पीटीआई- को बताया कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू