देश की खबरें | भारतीय अंपायर मेनन, चौधरी और शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अंपायरिंग करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईसीसी पैनल में शामिल भारत के तीन अंपायर इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अंपायरिंग करेंगे जबकि वीरेंदर शर्मा और अनिल चौधरी का टेस्ट प्रारूप में मैदान पर यह पदार्पण होगा ।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी आईसीसी पैनल में शामिल भारत के तीन अंपायर इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अंपायरिंग करेंगे जबकि वीरेंदर शर्मा और अनिल चौधरी का टेस्ट प्रारूप में मैदान पर यह पदार्पण होगा ।

चौधरी और शर्मा आईसीसी अमीरात पैनल के सदस्य हैं । इनके साथ एलीट पैनल में भारत के प्रतिनिधि नितिन मेनन भी शामिल होंगे जो पिछले टेस्ट मैच में मैदानी अंपायर रह चुके हैं ।

कोरोना महामारी के कारण आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के सभी मैचों के लिये घरेलू टीम के मैच अधिकारियों को मंजूरी दी है । भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला पांच फरवरी से खेली जायेगी ।

इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि टीमों को अंपायरों के फैसले की समीक्षा (डीआरएस) अपील के तीन मौके मिलते हैं जिससे गलत फैसलों की गुंजाइश कम रह जाती है ।

इससे पहले तमिलनाडु के सुंदरम रवि को टेस्ट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण पैनल से बाहर कर दिया गया था ।

मेनन भारत के सबसे युवा अंपायरों में से है । वहीं शर्मा वनडे और एक टी20 में अंपायरिंग कर चुके हैं । चौधरी 20 वनडे और 28 टी20 में मैदान पर अंपायरिंग कर चुके हैं । मेनन ने तीन टेस्ट, 24 वनडे और 16 टी20 में अंपायरिंग की है । तीनों आईपीएल में नियमित तौर पर अंपायरिंग करते रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार