जरुरी जानकारी | लंबी अवधि में भारतीय दोपहिया उद्योग मजबूत रहेगा: हीरो मोटोकॉर्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि दोपहिया उद्योग को कोविड-19 महामारी से पैदा हुए हालात के कारण छोटी अवधि में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कुल मिलाकर भारत की विकास यात्रा अडिग रहेगी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि दोपहिया उद्योग को कोविड-19 महामारी से पैदा हुए हालात के कारण छोटी अवधि में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कुल मिलाकर भारत की विकास यात्रा अडिग रहेगी।

हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष पवन मुंजाल ने शेयरधारकों से कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी के लिए विकास के पर्याप्त अवसर हैं।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

मुंजाल ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण अल्पकालिक कारोबारी दृष्टिकोण अनिश्चित बना हुआ है। हालांकि, भारत की दीर्घकालीन कहानी और दोपहिया उद्योग की स्थिति अडिग, मजबूत और सकारात्मक है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में विकास के पर्याप्त अवसर हैं और साथ ही वैश्विक बाजारों में कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता भी है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

मुंजाल ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान 40 से अधिक देशों तक कारोबार फैला है, जिससे कंपनी के पास भारत के अलावा भी वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कंपनी का आरएंडडी में निवेश, दूसरी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मुकाबले दोगुना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में मोटरसाइकिल और स्कूटर की कुल बिक्री 10 करोड़ इकाई के ऐतिहासिक मील के पत्थर को पार कर जाएगी।’’

मुंजाल ने कहा कि कंपनी कर्ज मुक्त बनी हुई है और इसका बहीखाता मजबूत है।

उन्होंने बताया कि कंपनी का नकदी भंडार अब 14,096 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि दोपहिया उद्योग को कोविड-19 महामारी से पैदा हुए हालात के कारण छोटी अवधि में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कुल मिलाकर भारत की विकास यात्रा अडिग रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट