विदेश की खबरें | भारतीय सैनिकों ने एलएसी को पार किया और ‘‘जानबूझकर हमले किए’’ : चीन की सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि गलवान घाटी क्षेत्र में भारतीय सैनिकों ने फिर से वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया और ‘‘जानबूझकर उकसाने वाले हमले किए’’ जिस कारण ‘‘गंभीर संघर्ष हुआ और सैनिक हताहत हुए।’’

बीजिंग, 16 जून चीन की सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि गलवान घाटी क्षेत्र में भारतीय सैनिकों ने फिर से वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया और ‘‘जानबूझकर उकसाने वाले हमले किए’’ जिस कारण ‘‘गंभीर संघर्ष हुआ और सैनिक हताहत हुए।’’

सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पश्चिमी थियेटर कमान के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि ‘‘भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर गलवान घाटी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया और जानबूझकर उकसाने वाले हमले किए, जिससे गंभीर संघर्ष हुआ और सैनिक हताहत हुए।’’

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: चीन ने भारतीय सैनिकों पर सहमति का उल्लंघन करने का लगाया आरोप.

इसने विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया है।

भारतीय पक्ष की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़े | भारत की सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता से पाकिस्तान परेशान, चिंता व्यक्त कर कही ये बात.

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक संघर्ष में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। पिछले 45 वर्षों में इस तरह की यह पहली घटना है और यह संवेदनशील क्षेत्र में पिछले पांच हफ्ते से चल रहे व्यापक तनाव का संकेत देती है।

सेना ने कहा कि हिंसक संघर्ष के दौरान भारत के एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद हो गए, जबकि चीनी पक्ष की तरफ भी सैनिक हताहत हुए हैं। चीन पक्ष के हताहतों के बारे में फिलहाल स्पष्टता नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड