देश की खबरें | सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस ने कोलंबो में पांच सितंबर से शुरू हो रही सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।
नयी दिल्ली, एक सितंबर मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस ने कोलंबो में पांच सितंबर से शुरू हो रही सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।
भारत टूर्नामेंट के पहले दिन भूटान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। फाइनल 16 सितंबर को खेला जाएगा।
बिबियानो ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है। वे इस टूर्नामेंट में भाग लेने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य सैफ चैंपियनशिप जीतना और ग्रुप में शीर्ष पर रहकर एएफसी अंडर-17 चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना है।’’
भारतीय टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: साहिल, जुल्फिकार गाजी, तजामुल इस्लाम।
डिफेंडर्स: रिकी मीतेई, मुकुल पंवार, मनजोत सिंह धामी, बलकरण सिंह, सूरज कुमार सिंह, चंदन यादव।
मिडफील्डर: गुरनाज सिंह ग्रेवाल, कोरौ सिंह, लालपेखलुआ, वनलालपेका गुइटे, बोबी सिंह, मालेमंगम्बा सिंह थोकचोम, हुजफा अहमम डार, नगारिन शाजा, डैनी मेइतेई, ललमिंगचुआंगा फनाई, फैजान वाहिद, ओबेद मांगमिन्हाओ हाओकिप।
फॉरवर्ड: थांगलसुन गंगटे, अमन।
भारत के मैचों का कार्यक्रम:
पांच सितंबर: भूटान बनाम भारत (भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे)।
नौ सितंबर: भारत बनाम नेपाल (भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे)।
12 सितंबर: सेमीफाइनल (भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे और रात 8 बजे)।
14 सितंबर: फाइनल (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे)।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)