खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिये भारतीय टीम पर जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम पर सिडनी में श्रृंखला के शुरूआती वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

दुबई, 28 नवंबर भारतीय क्रिकेट टीम पर सिडनी में श्रृंखला के शुरूआती वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

भारत ने पहले वनडे में अपने 50 ओवर पूरे करने के लिये चार घंटे और छह मिनट के लिये जिसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | Hardik Pandya बोले- सही समय पर करूंगा गेंदबाजी, हमें अन्य हरफनमौला खिलाड़ियों को तराशने की जरूरत.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया। आईसीसी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन की आचार संहिता के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं कर पाने की स्थिति में प्रत्येक ओवर से उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कप्तान विराट कोहली ने उल्लघंन और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st ODI 2020: पहले वनडे मुकाबले में बनें ये प्रमुख रिकार्ड्स.

मैदानी अंपायर रॉड टकर और सैम नोगाजस्की, टीवी अंपायर पॉल रेफेल और चौथे अंपायर गेरार्ड एबोड ने यह उल्लंघन तय किया।

यहां तक कि स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद स्वीकार किया कि वह जितने मैच खेले हैं, उसमे यह सबसे लंबा 50 ओवर का मैच था।

भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही है और दूसरा वनडे सिडनी में रविवार को खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी