विदेश की खबरें | भारतीय पनडुब्बी आईएनएस वेला श्रीलंका पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय पनडुब्बी आईएनएस वेला रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंची। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। ‘आईएनएस वेला’ 67.5 मीटर लंबी पनडुब्बी है, जिसमें चालक दल के 53 सदस्य सवार हैं और इसका संचालन कमांडर कपिल कुमार कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 10 नवंबर भारतीय पनडुब्बी आईएनएस वेला रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंची। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। ‘आईएनएस वेला’ 67.5 मीटर लंबी पनडुब्बी है, जिसमें चालक दल के 53 सदस्य सवार हैं और इसका संचालन कमांडर कपिल कुमार कर रहे हैं।

यह पनडुब्बी स्वदेशी कलवरी श्रेणी की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है और इसे 25 नवंबर 2021 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में बताया कि कोलंबो में पनडुब्बी के रुकने के दौरान चालक दल के सदस्य श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सौहार्द को मजबूत करने के लिए आयोजित गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

इसके अलावा, श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा भारतीय पनडुब्बी का दौरा करने और इसकी परिचालन विशेषताओं से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।

बयान के मुताबिक, इसके साथ ही भारतीय पनडुब्बी के चालक दल के सदस्य श्रीलंका के कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

आईएनएस वेला 13 नवंबर को श्रीलंका से रवाना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\