विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के ओहियो राज्य में 26 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र घायलावस्था में अपनी कार में मिला था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 23 नवंबर अमेरिका के ओहियो राज्य में 26 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र घायलावस्था में अपनी कार में मिला था।

चिकित्सा विश्वविद्यालय ने इस घटना को ‘‘दुखद और संवेदनहीनता’’ करार दिया है।

स्थानीय टीवी चैनल की रिपोर्ट में चिकित्सा विश्वविद्यालय के बयान के हवाले से बताया गया कि आदित्य अदलखा सिनसिनाटी चिकित्सा विश्वविद्यालय में आणविक एवं विकासात्मक जीव विज्ञान कार्यक्रम में डॉक्टरेट के चौथे वर्ष के छात्र थे।

बताया गया कि अदलखा की मौत इस महीने की शुरुआत में हुई।

नौ नवंबर को सिनसिनाटी पुलिस ने एक कार में एक युवक के घायलावस्था में मिलने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने कहा कि इलाके में तड़के करीब 6:20 बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई थी।

गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को एक कार के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें गोली लगने के निशान थे और अंदर एक व्यक्ति घायल पड़ा था।

पुलिस अदलखा को अस्पताल ले गई, जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अदलखा उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए उत्तर भारत से सिनसिनाटी आए थे। उन्होंने 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से जीव विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

अदलखा ने 2020 में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से फिजियोलॉजी में परास्नातक किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\