विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में कथित नस्लीय हमले में भारतीय छात्र घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में कथित नस्लीय हमले में घायल हुए भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
मेलबर्न, 23 जुलाई ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में कथित नस्लीय हमले में घायल हुए भारतीय छात्र चरणप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
‘9न्यूज’ की खबर के अनुसार, 23 वर्षीय सिंह पर शनिवार को किंटोर एवेन्यू स्थित एक पार्किंग स्थल में पार्किंग विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
खबर के अनुसार सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके वाहन के पास आये और नस्लीय गालियां दीं तथा उनके साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गये।
‘एसबीएस पंजाबी’ ने सिंह के हवाले से खबर में कहा, ‘‘मेरे सिर में चोट लगी है, मेरी बाईं आंख के आसपास चोट है और जबड़े में भी सूजन है। मेरे सिर की सूजन अब भी कम नहीं हुई है।’’
‘9न्यूज’ की खबर के अनुसार घटना के बाद एनफील्ड निवासी 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हमला कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने फरार अन्य हमलावरों के बारे में जानकारी देने की जनता से अपील की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)