जरुरी जानकारी | भारतीय, दक्षिण एशियाई विमानन कंपनियों के 20 वर्षों में 2,835 विमान जोड़ने की उम्मीद: बोइंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग ने कहा कि भारतीय और दक्षिण एशियाई विमानन कंपनियों के अगले 20 वर्षों में अपने बेड़े में 2,835 नए वाणिज्यिक विमानों को जोड़ने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, छह फरवरी अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग ने कहा कि भारतीय और दक्षिण एशियाई विमानन कंपनियों के अगले 20 वर्षों में अपने बेड़े में 2,835 नए वाणिज्यिक विमानों को जोड़ने की उम्मीद है।

बोइंग ने बृहस्पतिवार को अपनी वाणिज्यिक बाजार संभावना (सीएमओ) जारी की।

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते घरेलू बाजार से क्षेत्र की वार्षिक यातायात वृद्धि सात प्रतिशत से अधिक हो सकती है।

बोइंग के मौजूदा सीएमओ के अनुसार भारत और दक्षिण एशिया के वाणिज्यिक हवाई जहाज बेड़े में अगले 20 वर्षों में लगभग चार गुना वृद्धि होगी। इसमें कहा गया कि क्षेत्र के हवाई यातायात को सतत आर्थिक वृद्धि, बेहतर संपर्क और हवाई यात्रा का समर्थन करने वाली नीतियों से समर्थन मिलेगा और यह 2043 तक सालाना सात प्रतिशत से अधिक बढ़ेगा।

सीएमओ के अनुसार भारत के यात्रा बाजार में घरेलू हवाई यातायात सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला खंड बना रहेगा।

भारत और दक्षिण एशिया के लिए बोइंग के वाणिज्यिक विपणन के प्रबंध निदेशक अश्विन नायडू ने कहा कि भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र मजबूत आर्थिक और व्यापार वृद्धि, बढ़ती घरेलू आय और बुनियादी ढांचे के कारण दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला वाणिज्यिक विमानन बाजार बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की एयरलाइनों को अगले दो दशकों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक आधुनिक ईंधन-कुशल बेड़े की जरूरत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट