खेल की खबरें | चांगवोन जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों की शानदार शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रतिभावान निशानेबाजों शुभम बिस्ला और सेनयम ने रविवार को कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत को स्वर्णिम शुरुआत दिलाते हुए क्रमश: पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीते।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई प्रतिभावान निशानेबाजों शुभम बिस्ला और सेनयम ने रविवार को कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत को स्वर्णिम शुरुआत दिलाते हुए क्रमश: पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीते।

शुभम का आईएसएसएफ जूनियर स्तर पर यह पहला स्वर्ण पदक है जबकि सेनयम ने पिछले महीने सुहल जूनियर विश्व कप में खिताबी सफलता को चांगवोन में भी दोहराया।

भारत ने प्रतियोगिता के पहले दिन दांव पर लगे दोनों स्वर्ण पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

शुभम पहले रेंज पर उतरे और उन्होंने पुरुष एयर पिस्टल फाइनल में 244.6 अंक के साथ खिताब जीता। चीन के बु शुआइहैंग 239.6 अंक के साथ उनसे काफी पीछे रहे।

कोरिया के किम केंगह्युन ने 218.2 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

इससे पहले शुभम ने क्वालीफिकेशन दौर में 578 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। बू 585 अंक के साथ शीर्ष पर रहे थे।

अमित शर्मा (576) और सागर भार्गव (575) भी क्वालीफाइंग में क्रमश: छठे और आठवें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। फाइनल में सागर चौथे और अमित पांचवें स्थान पर रहे।

सेनयम ने महिला एयर पिस्टल फाइनल में 242.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोरिया की ओ यी जिन ने 239.4 अंक के साथ रजत जबकि चीन की याओ शियानशुन ने 218.6 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

सेनयम ने क्वालीफिकेशन में 576 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए जबकि उर्वा चौधरी ने इसी स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

उर्वा मामूली अंतर से पदक से चूक गई। वह 198.1 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

भारतीय महिलाएं इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। श्रेयसी सिंह क्वालीफाइंग में 111 अंक के साथ 32वें स्थान पर रहीं। मनीष कीर उनके समान अंक के साथ 35वें स्थान पर रहीं जबकि राजेश्वरी कुमारी ने 106 अंक के साथ 52वां स्थान हासिल किया।

पुरुष ट्रैप में पृथ्वीराज तोंडइमान शुरुआती चार क्वालीफिकेशन दौर में 97 अंक के साथ छठे स्थान पर चल रहे हैं और फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\