देश की खबरें | भारतीय निशानेबाजों को स्वर्ण और रजत पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने स्पेन के ग्रेनाडा में चल रहे अंतराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के 10 मीटर निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीता।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी भारत ने स्पेन के ग्रेनाडा में चल रहे अंतराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के 10 मीटर निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीता।

ईशा अनिल टकसाले और उमामहेश मादिनेनी ने अपनी व्यक्तिगत महिला और पुरुष स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मंगलवार को यहां मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में अनवी राठौड़ और अभिनव साव की हमवतन जोड़ी को 16-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत के इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक सहित सात पदक हो गए हैं।

अनवी और अभिनव ने 629.0 अंक के संयुक्त स्कोर के साथ स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। ईशा और उमामहेश 627.4 अंक के साथ उनसे पीछे थे।

इससे पहले मंगलवार को दृष्टि सांगवान और पारस खोला एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के पदक मुकाबले में जगह बनाने में नाकाम रहे। यह जोड़ी क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रही। जॉर्जिया की जोड़ियों ने इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत तदक जीता।

विश्व कप में भारत का 34 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है। इस प्रतियोगिता में सिर्फ जूनियर और सीनियर 10 मीटर एयर गन स्पर्धाएं हो रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\