खेल की खबरें | भारतीय खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक से पहले अभ्यास शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ियों ने महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों में देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया।

तोक्यो, 19 जुलाई भारतीय खिलाड़ियों ने महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों में देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया।

भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था कोविड-19 से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार की सुबह खेल गांव पहुंचा था।

तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास, टेबल टेनिस के खिलाड़ी जी साथियान और अचंता शरत कमल, बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और बी साई प्रणीत तथा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही एकमात्र जिम्नास्ट प्रणति नायक ने सोमवार को अभ्यास शुरू कर दिया।

तीरंदाजी युगल अतनु और दीपिका ने सुबह युमेनोशिमा पार्क में अभ्यास किया जबकि साथियान और शरत कमल ने भी ओलंपिक पदक जीतकर इतिहास रचने के लिये तैयारियां शुरू की।

जिम्नास्ट प्रणति ने भी कोच लक्ष्मण मनोहर शर्मा की देखकर में आज सुबह अभ्यास शुरू कर दिया।

बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू और प्रणीत ने एक ही कोच पार्क ताइ सुंग की देखरेख में अभ्यास किया जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की युगल जोड़ी अपने कोच मैथियास बो के साथ कोर्ट पर पहुंची।

वी सरवनन सहित नौकायन दल के खिलाड़ियों ने रविवार से ही अभ्यास शुरू कर दिया था। सरवनन (पुरुष लेजर वर्ग) के अलावा नेत्र कुमानन, केसी गणपति और वरुण ठक्कर सभी पिछले सप्ताह यहां पहुंच गये थे। वे तोक्यो खेलों में नौकायन स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शनिवार को तोक्यो पहुंचने वाले रोवर्स अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भी मुख्य राष्ट्रीय कोच इस्माइल बेग की देखरेख में रविवार को सी फोरेस्ट वाटरवे में अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। ये दोनों पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भारत का 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल भी सोमवार को शूटिंग रेज पर गया।

आयोजन समिति ने पहले जो दिशानिर्देश तय किये थे उनके अनुसार भारत से जाने वाले खिलाड़ियों को तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रहना था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया जिससे खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\