विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात भारतीय शांति रक्षकों को सम्मानित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात 1,000 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों को एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 13 जनवरी दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात 1,000 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों को एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

पहली बार इस समारोह में परेड का नेतृत्व भारतीय सेना की एक महिला अधिकारी ने किया।

अपर नील में एक विशेष पुरस्कार समारोह में दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात भारत के 1,171 शांति रक्षकों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

मिशन ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत को सलाम। आपके 1,171 उत्कृष्ट पुत्र और पुत्रियों को अपर नील, दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के उनके उल्लेखनीय काम के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक मिले हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र मिशन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि पहली बार भारतीय सेना की एक महिला अधिकारी मेजर जैसमीन चट्ठा ने बड़े भारतीय दल की परेड की अगुवाई की।

लेख में चट्ठा के हवाले से कहा गया है, ‘‘महिलाओं को नेताओं के रूप में तैनात कर हम दक्षिण सूडान के नागरिकों और खासकर महिलाओं को एक कड़ा संदेश दे रहे हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र मिशन के फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम ने समारोह में शांति रक्षकों को पदक प्रदान किए। जिन शांति रक्षकों को पदक दिए गए हैं उनमें से पांच महिलाएं हैं।

भारत, संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशनों में सबसे बड़ा दल भेजने वाले देशों में शुमार है। जून 2022 तक संयुक्त राष्ट्र के मिशन में 2,370 भारतीय सैन्य कर्मियों को तैनात किया गया था जो रवांडा के बाद दूसरा सबसे बड़ा दल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\